Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2019-02-28 15:49:01

कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्‍याण विभाग द्वारा 2018-19 के लिए मुख्‍य फसलों के उत्‍पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान 28 फरवरी, 2019 को जारी कर दिए गए हैं। देश में मानसून मौसम (जून से सितंबर, 2018) के दौरान कुल वर्षा दीर्घावधि औसत (एलपीए) से 9 प्रतिशत कम रही है। उत्‍तर पश्‍चिम भारत, मध्‍य भारत और दक्षिण प्रायद्वीप में उक्‍त अवधि के दौरान कुल वर्षा समग्र रूप से सामान्‍य रही है। मुख्‍य फसलों के अधिकांश उत्‍पादक राज्‍यों में सामान्‍य मानसून वर्षा हुई है।

तदनुसार, कृषि वर्ष 2018-19 में अधिकांश फसलों के उत्‍पादन का उनके सामान्‍य उत्‍पादन से अधिक होने का अनुमान है। अधिक सटीक सूचना प्राप्‍त होने पर इन अनुमानों में संशोधन हो सकता है। दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2018-19 के दौरान मुख्‍य फसलों के अनुमानित उत्‍पादन इस प्रकार है:

खाद्यान्‍न – 37 मिलियन टन
चावल – 115.60 मिलियन टन (रिकार्ड)
पोषक/मोटे अनाज – 42.64 मिलियन टन
मक्‍का – 27.80 मिलियन टन
दलहन – 24.02 मिलियन टन
तूर – 3.68 मिलियन टन
चना – 10.32 मिलियन टन
तिलहन – 50 मिलियन टन
सोयाबीन – 13.69 मिलियन टन
रेपसीड और सरसो – 8.40 मिलियन टन
मूंगफली – 6.97 मिलियन टन
कपास – 09 मिलियन गांठे (प्रति 170 कि०ग्रा०)
पटसन एवं मेस्‍टा – 07 मिलियन गांठे (प्रति 180 कि०ग्रा०)
गन्‍ना – 83 मिलियन टन

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया