भारत में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर शुक्रवार (21 अगस्त) को 74 प्रतिशत से अधिक हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में 62,282 मरीज ठीक हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई। मंत्रालय के अनुसार, इन्हें मिला कर अब तक कोविड-19 के 21.5 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घटकर 1.89 रह गई है। अब तक देश में कुल 21,58,946 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह संख्या वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या से 14,66,918 अधिक है।