देशभर में इस बीच देश के शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं ने भी आज राखी के त्योहार का उत्सव मनाया और राखी बंधवाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के अलग-अलग स्कूलों के बच्चों संग राखी का त्योहार मनाया। राष्ट्रपति के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं, जिसमें महामहिम स्कूल के बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाते दिख रही है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के बच्चों और छात्रों के साथ रक्षा बंधन मनाया।