Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2025-08-17 09:00:05

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार को भारत लौटने वाले हैं। वह अपने अनुभव मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2027 में अपनी पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान पर नजर गड़ाए हुए है। शुक्ला पिछले एक साल से अमेरिका में हैं और आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 मिशन का प्रशिक्षण ले रहे थे। शुक्ला के यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने और उसके बाद अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि वह 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राजधानी में वापस आएंगे। 
 

आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया