अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका में दाखिल होने पर बैन लगा दिया है। इन देशों के लोग अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी ट्रंप ने कई देशों के लोगों पर ट्रवेल बैन लगाया था। हालांकि, बाद में इसे हटा दिया गया था। अब एक बार फिर ट्रंप ने कई देशों के लोगों के अमेरिका में घुसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप ने अमेरिका की सुरक्षा का हवाला देते हुए सात अन्य देशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।