कर्नाटक के बेंगलुरु में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस कार्पोरेटर इरशाद बेगम के पति कलीम पाशा को गिरफ्तार किया है। कलीम पाशा पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है।
पुलिस ने इस सिलसिले में 60 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक गिरफ्तार हुए लोगों की कुल संख्या 206 हो गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति कलीम पाशा नागवारा वार्ड की नगरसेवक इरशाद बेगम का पति है। अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों में से 80 लोगों को बल्लारी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।