Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2020-09-25 16:41:14

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्तूबर, दूसरे चरण की वोटिंग तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी। वहीं कोविड-19 के मद्देनजर खास इंतजाम किए गए हैं। 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में मतदान समय एक घंटा बढ़ाया जाएगा और सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 रोगी आखिरी एक घंटे में मतदान कर सकते हैं। संक्रमित लोगों के लिए विशेष प्रोटोकॉल तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जनसभाओं में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
 
आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया