Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2020-06-29 16:50:05

 पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों ने सोमवार सुबह हमला कर दिया, जिसमें चार सुरक्षा गार्ड और एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई। मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि गोलीबारी में चारों आतंकवादी भी मार गिराए गए।
जियो न्यूज ने खबर दी कि अज्ञात आतंकवादियों ने इमारत के मुख्य द्वार से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाई और हथगोले फेंके। पुलिस ने बताया कि सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया है जबकि पांच लोग हमले में घायल हो गए। हमले में चार सुरक्षा गार्ड और पुलिस के एक उपनिरीक्षक की मौत भी हो गई।
 
आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया