पुलवामा हमले पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस के भाजपा और मोदी सरकार पर आरोप लगाने के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की सोच और हमारी सोच में बुनियादी अंतर है। कांग्रेस के बयान से पाकिस्तान खुश होगा। भाजपा का मानना है कि देश रुकना नहीं चाहिए और विकास कार्य लगातार चलते रहने चाहिए। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाव अलग अलग होंगे, लेकिन इमरान खान और कांग्रेस के प्रवक्ताओं के स्वर एक ही हैं। आज पाकिस्तान में खुशियां मनाई जा रही होंगी कि जो बात इमरान खान ने की, वही हमारे यहां का मुख्य विपक्षी दल कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बात साफ-साफ सुन ले कि देश, नरेन्द्र मोदी जी के साहस पर, उनके निर्णय क्षमता पर और उनके नेतृत्व पर पर विश्वास करता है। देश उनके हाथों में सुरक्षित है और रहेगा। प्रसाद ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता देश के आर्मी चीफ पर घटिया इलजाम लगाते हैं, राहुल गांधी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, लेकिन लंदन में अपने नेता द्वारा देश की चुनाव प्रक्रिया को गलत बताने पर सवाल नहीं उठाते हैं। कांग्रेस का आज असली चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम सभी मंत्री, वीर शहीदों के अंतिम संस्कार में पहुंचे। लेकिन हमारा मानना है कि देश रुकना नहीं चाहिए और विकास कार्य लगातार चलते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है और सेना का साहस मजबूत है तब कांग्रेस पार्टी सवाल उठी रही है। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस कृपया सेना का मनोबल तोड़ने का काम न करें।
Courtesy: GNS