Know your world in 60 words - Read News in just 1 minute
हॉट टोपिक
Select the content to hear the Audio

Added on : 2019-02-21 10:04:08

हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के नामग्या इलाके में हुए हिमस्खलन में सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि 5 जवान फंसे हुए हैं। ये सभी जवान सेना की जम्मू कश्मीर राइफल्स इकाई के हैं। आईटीबीपी और जिला पुलिस द्वारा राहत व बचावकार्य जारी है। पीटीआई के मुताबिक, किन्नौर के उपायुक्त गोपालचंद ने बताया कि एक जवान का शव बरामद हुआ है वहीं पांच अन्य का अबतक पता नहीं चला है।
उन्होंने कहा कि चीन-भारत सीमा पर शिपकाला के समीप करीब 11 बजे यह हिमस्खलन हुआ। गोपालचंद ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस के कई जवान भी हिमस्खलन में फंस गये थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
 
आज की बात

हेडलाइंस

अच्छी खबर

शर्मनाक

भारत

दुनिया