पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में आज तेलंगाना में वोट डाले जा रहे हैं। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 6 बजे तक चलेगी। तेलंगाना में 119 सीटों को लिए 2290 उम्मीदवार मैदान में हैं।
तेलंगाना में दोपहर एक बजे तक 36.68 फीसदी मतदान हुआ है। अभिनेता जगपति बाबू ने हैदराबाद में फिल्म नगर कल्चरल सेंटर पोलिंग स्टेशन में मतदान किया।
तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने सिद्दीपेट में मतदान किया। तेलंगाना की कामारेड्डी विधानसभा सीट पर ईवीएम की खराबी के चलते करीब 45 मिनट तक वोटिंग रुकने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बूथ नंबर 253 पर ईवीएम में खराबी आई। हालांकि 45 मिनट बाद वोटिंग फिर से शुरू हो गई।




50.jpg)
598.jpg)
770.jpg)

42.jpg)
46.jpg)
55.jpg)
129.jpg)
105.jpg)
114.jpg)




