केदारनाथ से तीर्थ यात्रियों को लेकर वापस गुप्तकाशी लौट रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के नज़दीक धुरी खर्क के समीप क्रैश हो गया है, जिसमें सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में महाराष्ट्र के एक दंपति और उनका 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। घटना आज सुबह 5 बजे के करीब की बताई जा रही है। हेलीकॉप्टर आर्यन हेली एविशन का बताया जा रहा है।