तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा आज अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। दलाई लामा के जन्मदिन पर अमेरिका ने भी उन्हें शुभकानाएं दी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मिडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा, "मैं 1.4 अरब भारतीयों के साथ परम पावन दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह प्रेम, करुणा, धैर्य और नैतिक अनुशासन के स्थायी प्रतीक रहे हैं। उनके संदेश ने सभी धर्मों में सम्मान और प्रशंसा को प्रेरित किया है। हम उनके निरंतर अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की प्रार्थना करते हैं।"